बिजली निगम सब डिवीजन नंबर दो पर इलेक्ट्रिसिटी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद बिजली निगम की सब डिवीजन नम्बर दो के अंतर्गत आने वाले बिजली शिकायत केन्द्र डबुआ कोलोनी पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा की अगुआई में एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई । इस मीटिंग की अध्यक्षता सब डिवीजन के प्रधान साधूराम देशवाल व सचिव राजेश कुमार ने की । इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान लेखराज चौधरी ने अपने बिजली कर्मचारियों की जमीनी मुद्दों और समस्याओं को एक एक कर सुना । जिसके बाद उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुछ ही दिनों में मानसून आने को है ।

जिसके लिये हम बिजली कर्मचारियों को बिजली से बाधित समस्याओं से दिन और रात को एक करते हुए मौसमी बारिश से जूझना पड़ेगा । इसके लिये अभी से एक दूसरे के साथ मिलकर जमीनी हकीकत की तैयारियाँ शुरू करनी चाहियें । जिन बिजली की लाइनों पर पेड़ व पेड़ की टहनियाँ आदि आ रही हैं उनकी त्वरित तौर पर छँटाई करनी चाहिये, बिजली की लूज़ पड़ी तारों को टाइट कराएं, कहीं अगर उनमें जरूर पड़ती है तो लकड़ी की फट्टी व स्पेंसर आदि लगाएं, अगर जहां कही भी बिजली की लाइनों में मेंटिनेंस की जरूरत है उसे समय रहते ठीक कराएं ताकि बरसाती मौसम में जनता जनार्दन और हम बिजली कर्मचारियों को परेशान ना होना पड़े एवम अबाधित बिजली की आपूर्ति सभी जन मानस को सुचारू मिले ।

इस दौरान कर्मचारियों ने भी मानसूनी सीजन के चलते एचएसईबी वर्कर यूनियन के अपने नेताओं के समक्ष अपनी कुछ प्रमुख प्रमुख कुछ माँग रखीं जिसके लिये सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने फरीदाबाद निगम के एक्सईएन व उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। इस मौके पर राजेश शर्मा फोरमैन, मामचन्द, सतीश, योगेश, देवेंदर, परवीन, अनूप, सुभाष पहल, जतिन, साहिल, हरिओम, पंकज, राजवीर, जय प्रकाश, अमित, कर्मवीर, मनीष, अमरचन्द, सत्यवान, सुरेन्दर जेई, सतनाम जेई आदि काफी बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.