कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राज गौरव को किया प्रोत्साहित

फरीदाबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खडग़पुर द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत संधारणीय विकास के लिए शिक्षा पाठ्यक्रम में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एम एससी – रसायन विज्ञान, चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र राज गौरव आदर्श ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त किया है। राज गौरव को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा सफल एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिए।

इस अवसर पर राज गौरव को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज, औद्योगिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पी एन पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह सहित विभिन्न समाजिक व शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई तथा शुभकामनाएँ दिए हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.