विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में चार नए ट्यूबलों की दी सौगात

फरीदाबाद। विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को 36 लाख की लागत से लगने वाले चार नए ट्यूबवेल की सौगात दी है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बल्लभगढ़ के विकास के लिए जमकर खजाने का मुंह खोला है, और जल्द ही अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी बल्लभगढ़ विधानसभा में शुरू किए जाने हैं साथ ही जल्द ही बल्लभगढ़ में बनकर तैयार हुए ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण  प्रदेश के मुख्यमंत्री करेगें।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ मोहना रोड एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य तेज गति के साथ चला हुआ है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है और उसी को देखते हुए सेक्टर 2 में दो ट्यूबवेल और सेक्टर 64 और सेक्टर 65 में एक-एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्वराज भाटी, देवदत्त शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुषमा यादव, मास्टर जयप्रकाश, अमरसिंह, मनोज चौधरी, सचिन शर्मा, कुशल पाल सिंह राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवलू कॉलोनी, कृष्णा विहार के निवासियों ने विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दिया। नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पास काफी संख्या में ओयो होटल खुले हुए हैं।  यहां पर सुबह से रात तक असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी में काफी संख्या में वर्कशॉप भी चलती है। जिसमें वर्कर कार्य करते हैं। साथ ही यहां रहने वाले परिवारों को असामाजिक तत्वों से काफी परेशानी होती है। रेलवे स्टेशन रोड से हजारों की संख्या में बच्चे रोजाना स्कूल-कॉलेज आना जाना करते हैं। ओयो होटलों में गैरकानूनी कार्यों की वजह से समाज में और छात्र-छात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसलिए यहां चल रहे गैरकानूनी अथवा अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया है कि इस एरिया में अवैध रूप से चल रहे ऐसे ओयो होटलों अथवा अन्य प्रकार की गलत एक्टिविटी को दूर करने के लिए वह हमेशा कॉलोनी वासियों के साथ हैं। जल्द ही उचित कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय पार्षद सोनू वैष्णव और कॉलोनी के गणमान्य जनों में मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार यादव, धर्मपाल रावत, एम एस मान, कमल सोलंकी, धर्मपाल यादव, अनिल बंचारी काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.