फरीदाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद, श्री संदीप गर्ग के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद, श्रीमती रीतू यादव के पर्यवेक्षण एवं उपस्थिति में एक मेगा लीगल सर्विसेज कैंप का आयोजन गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 28, फरीदाबाद के प्रांगण में किया गया।
यह शिविर NALSA मॉड्यूल के तहत आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों व संस्थाओं ने भाग लिया। स्कूल की ओर से प्राचार्य श्री संजय यादव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं नवीन प्रवेश हेतु आए अभिभावक उपस्थित रहे।
इस मेगा कैंप में भाग लेने वाले प्रमुख विभागों में शामिल थे:
