पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया

पलवल। पलवल पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी पर प्रहार करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 2 दर्जन से अधिक अवैध हथियार जिसमें 10 देशी पिस्तौल व 5 देशी कट्टे व 10 जिन्दा रौद अनुमानित 315 बोर तथा 2 खाली मैगजीन बरामद किए।

डीएसपी क्राइम पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इकलास निवासी मंडयाकी थाना बिछौर जिला नूंह अवैध हथियारों की तस्करी करता है। जो अवैध हथियारों सहित कार में सवार होकर मिंडकौला कट से पलवल की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को काबू किया और चालक इकलास को गिरफ्तार किया।

गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी में रखे कट्टा प्लास्टिक से मिली पॉलिथीन के अन्दर कुल 10 देशी पिस्तौल व 5 देशी कट्टे व 10 जिन्दा रौद अनुमानित 315 बोर तथा 2 खाली मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार तथा गाडी ब्रेजा को कब्जा में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में पंजीबद्ध कर लिया गया।

आरोपी ने गहन पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा अवैध हथियार महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश बॉर्डर से लाए गए हैं जिन्हें हथियारों की डिमांड पर मेवात, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई करना था। आपराधिक रिकार्ड मुताबिक आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व अवैध हथियार तस्करी तथा मारपीट के दो मामले और भी दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि बरामद अवैध हथियार के स्त्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। हथियार तस्करी के नेटवर्क का जल्द ही भंडाफोड़ होगा। नेटवर्क से जुड़े किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.