सन्नी भाटी ने वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल राज्य का नाम किया रोशन

फरीदाबाद। आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत बिहार के राजगीर में आयोजित नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गांव छांयसा के खिलाड़ी सन्नी भाटी स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने सबसे अधिक 270 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। सोमवार को गांव छायंसा में खिलाड़ी का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खले राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ी सन्नी को सम्मानित किया।

गांव छांयसा निवासी खिलाड़ी सन्नी भाटी के पिता अजीत भाटी खेतीबाड़ी करते हैं। सन्नी के कोच जसवंत सिंह उन्हें अभ्यास कराते हैं। सन्नी भाटी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वे हिमाचल, पटियाला, नूंह, अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुके हैं। राज्य स्तर पर तीन साल से स्वर्ण पदक हासिल कर रहे हैं। अब वे जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित प्रतियोगिता में विजेता हुए और नेशनल प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ। बिहार के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चार से 15 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया। 14 मई को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 270 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी द्वितीय रहे। सन्नी ने बताया कि वे ओलंपिक में मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

सम्मान समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सन्नी ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। इनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। सरकार निरंतर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई हुई है। इस अवसर पर पिंटू भाटी, धर्मजीत मास्टर, राहुल भाटी, लोकेश रावत, लखमी अधाना, दीपक डागर, भूपेंद्र सोतई, पदम महाशय, सतपाल भाटी, रामू प्रधान, ताराचंद सरपंच मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.