गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। इस्माईलपुर एमसीडी टोल नजदीक शराब ठेके के पास रंजिशन गोलियां मारकर युवक की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बताया कि संतोष निवासी शिवम कॉलोनी इस्माईलपुर फरीदाबाद ने पुलिस चौकी नवीन नगर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे सूरज उम्र 26 साल की सुखराज, गुल्लू, आकाश, अन्नू भड़ाना, आकाश भड़ाना, लखन राजपूत, साहिल व अन्य लोगों ने मिलकर प्लानिंग बनाकर 17 मई को रात के समय शराब ठेका इस्माइलपुर नजदीक दिल्ली एमसीडी टोल टैक्स के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी।

जिस शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।  अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 12 घंटे में आरोपी रोहन अवाना उर्फ गुल्लू (25) व आकाश अवाना (26) वासी गांव बसंतपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं।

मृतक सूरज, देवेंद्र वासी बसंतपुर के साथ काम करता था। देवेंद्र व आरोपियों का वर्ष 2017 में झगड़ा हुआ था। मृतक सूरज, आरोपियों को गाली गलौज देने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी। आकाश का दिल्ली जैतपुर में ओयो होटल है तथा रोहन गांव में ही दूध की डेरी का काम करता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.