15 मिनट के आंधी-तूफान-बारिश ने 24 घंटे तक बिजली पानी को तरसाया

- शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम को जाकर शुरू हो पाई बिजली आपूर्ति  - तेज अंधड़ के चलते गिरे खम्भे, पेड़, दीवार से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों से भारी हानि

फरीदाबाद। शुक्रवार शाम अचानक 15 मिनट के आंधी-तूफान-बारिश ने शहर में 24 घंटे तक बिना बिजली के खूब आफत बरसाई। तेज अंधड़ से बिजली खम्भे, पेड़, दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुए सैंकड़ों वाहनों से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार की शाम को यातायात प्रभावित होने से शहरवासी रात भर ट्रैफिक जाम से परेशान रहे।

घर पहुंचने पर बिजली-पानी ने मुश्किलें बढाई। बिना बिजली के जागकर कटी सारी रात, फिर शनिवार की सुबह में पानी संकट ने दाद में खाज जैसी परेशानी बढ़ा दी। बिजली विभाग, नगर निगम के कर्मचारी दिनभर टूटे पेड़ और गिरे हुए बिजली के खंभों को ठीक कर रास्ता साफ करने में जुटे रहे। शहरवासी बिना पानी-बिजली के बीते 24 घंटे में बेहाल ही रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.