चौ. टेकराम डागर जी की स्मृति में आयोजित किया गया निशुल्क जांच व रक्तदान शिविर

900 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच, 90 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित

फरीदाबाद। प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद चौधरी टेकराम डागर जी की स्मृति में रविवार को सेक्टर 65 स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां 900 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई वही 90 यूनिट रक्त भी एकत्रित किया गया। खास बात यह रही की इस जांच शिविर के दौरान 182 बुजुर्गों की पहचान आंखों के ऑपरेशन के लिए की गई, कैंप के आयोजक एवं श्री आसाराम टेकराम एजुकेशन ट्रस्ट तथा प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बताया कि जिन बुजुर्गों की पहचान आंखों के ऑपरेशन के लिए की गई है उन सभी के ऑपरेशन संस्था द्वारा अपने खर्चे पर विजिटेक आई केयर सेंटर नई दिल्ली में कराए जाएंगे। श्री डागर के अनुसार आज से 19 साल पहले अपना भौतिक शरीर छोडऩे से पहले चौधरी टेकराम डागर जी ने यह प्रेरणा दी थी कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए बेहतर शिक्षा और चिकित्सा दोनों जरूरी है उन्हीं की इसी सिख पर काम करते हुए पिछले 19 साल से लगातार श्री आसाराम टेकराम एजुकेशन ट्रस्ट तथा प्रगतिशील किसान मंच लगातार यह आयोजन करता रहा है और जहां आप तक हजारों लोग इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवर का फायदा ले चुके हैं वही 6000 से अधिक बुजुर्गों की आंखों के ऑपरेशन संस्था द्वारा कराई जा चुके हैं, इसके साथ ही लगभग 2500 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह कर जिले के विभिन्न ब्लड बैंकों को दिया जा चुका है।

आज के इस आयोजन में फरीदाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और श्री आसाराम टेकराम एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस आयोजन की तारीफ की। इस मौके पर फरीदाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है यह सभी जानते हैं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में लगातार स्वास्थ्य की जांच भी उतनी ही जरूरी है जितना सांस लेना जरूरी है और जिस प्रकार से सत्यवीर डागर हर साल यह आयोजन करते हैं और सैकड़ो लोगों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन करते हैं। उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है उन्होंने कहा कि अपने पिता के दिए गए निदेर्शों का इस प्रकार से पालन करना आज के जमाने में बड़ी बात है और हम सभी को सतवीर डागर से यह सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के आयोजन और आशा ज्योति विद्यापीठ जैसे अत्याधुनिक विश्व स्तरीय संस्थान वास्तव में इस क्षेत्र के लिए वरदान है और इसके लिए सत्यवीर डागर बधाई के पात्र है,

इस मौके पर कैंप के आयोजक श्री सतवीर डागर ने बताया कि आज के इस कैंप में जहां विजिटेक आई केयर सेंटर ने लोगों की आंखों की जांच की वही सर्वोदय अस्पताल द्वारा यहां पर लोगों के हृदय, मधुमेह, हड्डी, स्त्री रोग, ब्लड प्रेशर, सांस, मूत्र रोग, फेफडों एवं श्वसन रोग, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, कॉलेस्ट्रोल जॉंच, एक थायराइड महिला रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई, और सुधार रस्तोगी डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने लोगों के दांतों की जांच की, श्री डागर ने बताया कि आज के इस आयोजन में पृथला क्षेत्र के लगभग सभी गांव के पंच सरपंचों सहित जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति के सदस्यों के साथ-साथ एसीपी प्रीतपाल सांगवान मोहना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संदीप टोंगर, ओमप्रकाश धनखड़ बल्लभगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राम राव कुमार, कर्नल गोपाल सिरौही, जगबीर तेवतिया, सुभाष तेवतिया, कर्नल गोपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश कुमार ढींगरा, गौरव ढींगरा, मनोज अग्रवाल,सुमित गौड़, मनमोहन रावत, सुभाष तंवर, लक्ष्य डागर, शिवराम डागर, प्रेम डागर, अधिवक्ता से चौधरी, अधिवक्ता दिशा मल्होत्रा, विकास ठाकुर, मोहम्मद बिलाल, प्रदीप डागर, आनंदपाल राठी, सतीश फोगाट, राजीव छब्बर, महेश कुमार यादव, मकरंद शर्मा, विक्रम सरपंच, सुशील डागर, स्वराज रावत, हरिकिशन डागर, मेडी सरपंच, आनंदपाल राठी, आजाद छिकारा, राम रतन नरवत मौजूद रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.