क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से कर रहे हैं लोगों की सेवा: सुधीर नागर

भाजपा नेता के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में जुटे लोग

फरीदाबाद। हरियाणा के मंत्री राजेश नागर के अनुज सुधीर नागर के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके घर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर बधाई दी। ढोल नगाड़े की थाप पर समर्थक नाचे और उनको केक खिलाया। इस अवसर पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पार्षद विशेष रूप से पहुंचे।  सुधीर नागर ने कहा कि यह सब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है कि वह लोग समाज की सेवा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई राजेश नागर को पहले विधानसभा और अब मंत्री पद मिलना तिगांव क्षेत्र की जनता के प्रेम का नतीजा है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़े भाई के हाथ मजबूत कर रहा हूं। हमने मिलकर तिगांव क्षेत्र की तस्वीर बदली है जिसमें हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा है।

भाजपा नेता सुधीर नागर ने कहा कि हमारे पिता बाबूजी रूप सिंह नागर से समाज की सेवा करने की प्रेरणा हम दोनों भाइयों को मिली है। यही कारण है कि हमारे घर पर तब भी लोग बड़ी संख्या में आते थे जब हम विधानसभा में नहीं थे। नागर ने कहा कि आज के तिगांव की तस्वीर बदल रही है और प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में हमारा क्षेत्र उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर रहा है। आज तिगांव की सडक़ों की विशेष रूप से बात की जाए तो हमने उन क्षेत्रों में भी सडक़ें और गलियां बनाई हैं जहां आजादी के बाद से अब तक पक्की सडक़ नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि आज तिगांव शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष स्थान प्राप्त कर रहा है। यहां प्रदेश की पहली मॉडर्न आईटीआई और अनेक मॉडल संस्कृति स्कूलों का निर्माण इस बात की गवाही दे रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद पति शीशपाल अवाना, पार्षद लाल मिश्रा, सुरेन्द्र बिधूड़ी, भाजपा नेता अमित भारद्वाज, उमेश, सचिन ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल, लोकेश बैंसला, बबल बैंसला, जितेंद्र, रवींद्र, मुकेश झा, अजय भड़ाना, अजब चंदीला, विक्की नागर, सरपंच मनोज नागर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.