भाजपा फरीदाबाद एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने विमल खंडेलवाल

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विमल खंडेलवाल को एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल, सेक्टर-15 में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल द्वारा की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि विमल खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर समाजसेवा को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल समाज और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व में एनजीओ प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नियुक्ति के बाद विमल खंडेलवाल ने जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागण, विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा तथा पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक पूर्व सचिव अजय गौड सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विमल खंडेलवाल ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की योजनाओं और सीएसआर फंड के सहयोग से अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रवीण गर्ग, महामंत्री शोभित अरोड़ा, भाजपा नेता अशोक कुकरेजा, मधुसूदन माटोलिया, कार्यालय सह-सचिव सचिन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.