रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 96 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 96 लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने महिला खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 28 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी है, फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने शेयर मार्केट में निवेश करने का एक लिंक देखा जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड गया। जहां सभी व्यक्ति शेयर मार्केट में हुये मुनाफे को ग्रुप में भेज रहे थे। जिस पर शिकायतकर्ता ने निवेश के लिये अपनी सहमति दी, जिसके बाद एक क्ररु लिंक भेजकर निवेश के लिये उसका खाता खोला गया।

जिस पर शिकायतकर्ता ने जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक अलग-अलग ट्रॉंजेक्सन के जरिये शेयर मार्केट में कुल 96 लाख 65 हजार रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने वर्षा(24), मनीष(29) व अभीजीत(29) वासी जिला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में वर्षा खाताधारक है जिसने उसका खाता उसके पति मनीष को दिया था व मनीष ने वह खाता आगे अभीजीत को दिया था। वर्षा 10वीं पास व प्राईवेट जॉब, मनीष 12वीं पास व ऑटोमोबाईल फाइनेंस व अभीजीत बी.बी.ए पास व प्राईवेट जॉब करता है। खाते में ठगी के 1.5 लाख रुपये आये थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.