साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कॉलर, खाताधारक और प्रोवाइडर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निखिल निवासी बल्लभगढ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 सितम्बर को उसके पास एक फोन आया जिसने उसे बताया कि उसके लोन की किस्त ऑटो डेबिट नहीं हो रही है, जिसके कारण उसका खाता फ्रिज हो गया है। लोन की किस्त भरने के लिये ठगों ने उसे एक अंकाउट नम्बर दिया जिसमें उसने 36,889 रूपए भेजे। जिसके बाद ठगों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जिस शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए कौशल निवासी सुभाष नगर उप्र, नीरज शर्मा निवासी नारायणा दिल्ली व अभिषेक निवासी नारायणा दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने शिकायतकर्ता के पास काल किया था और किस्त के पैसे खाता में भेजने की बात कही थीए वहीं आरोपी कौशल खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के रूपये आये थे तथा आरोपी नीरज ने यह खाता को अभिषेक को दिया था।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से कौशल को जेल भेजने की आदेश प्राप्त हुए हैं, वहीं अभिषेक व नीरज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.