आत्मनिर्भर भारत यात्रा का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत: सोहन पाल

फरीदाबाद। कैथल से प्रारंभ हुई आत्मनिर्भर भारत यात्रा का बल्लभगढ़ और फरीदाबाद महानगर में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में हिस्सा लेने वालों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यह यात्रा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
कार्यक्रम का नेतृत्व फरीदाबाद महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय भूमिका निभाए।
वक्ताओं ने आमजन से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया और कहा कि जनभागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूर्ण हो सकता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के सफल आयोजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा भर दी।
इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा, यात्रा प्रभारी महेश यादव, यात्रा सह-प्रभारी अरविंद कोहली, लोकसभा संयोजक अनीता शर्मा, वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, गौरव विरमानी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.