84 पाल के लोगों ने एकजुट होकर शादी-विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने का लिया संकल्प
गुर्जर महासभा हरियाणा और 84 पाल के लोगों ने तिगांव में किया आयोजन
फरीदाबाद। आज तिगांव की अनाज मंडी समाज में एक बड़े परिवर्तन का गवाह बनी। जब यहां गुर्जर सभा हरियाणा एवं 84 पाल के संयोजन में शादी विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पलवल, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि जगहों से सरदारी पहुंची। महापंचायत की अध्यक्षता हरे राम चंदीला ने की। इस अवसर पर हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने कहा की शादी विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाना आज समय की मांग है। हमें अपने बच्चे बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर खर्च करना चाहिए ना कि शादी विवाह जैसे आयोजनों पर। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के आयोजनों में सादगी रखनी चाहिए। इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी। उन्होंने कहा कि मैंने अभी अपनी बेटी की चि_ी भेजी है। बहुत कम लोग गए थे। आज समाज के बीच कह रह हूं कि मैं अपने पायलट भतीजे की शादी एक रुपए में लूंगा। जब भी कोई मेल का परिवार मिलेगा तो हम एक रुपए की शादी करेंगे। मंत्री राजेश नागर की फल का सभी ने भरपूर स्वागत किया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज सबसे महंगा धन शिक्षा है जिसे देकर हमें अपनी बेटियों को विदा करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील भी की कि बेटी के जन्म पर भी हम बेटों के जन्म की तरह गुड बांटकर खुशी मनाएं। इससे बेटी के बोझ होने वाली गलत परंपरा को खत्म किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता यशपाल नागर, बलजीत कौशिक, रोहित नागर, जेपी नागर, जगत नागर, पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, महेंद्र भड़ाना, गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष मनोज भड़ाना, 52 पाल से ज्ञान सिंह चौहान, पूर्व पार्षद जगन डागर, शिक्षाविद् सीबी रावल, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, परमानंद बसोया, हरबीर नंगली, सत्ते पहलवान, मास्टर हरिराम, दुलीचंद सरपंच, जगदीश सरपंच, गजराज सरपंच, अमन नागर, वेद अधाना सरपंच, रणवीर चंदीला, प्रेम अधाना, कविंद्र फागना, धर्म सिंह सरपंच, संदीप टोंगर, राजेंद्र चपराना, वीरपाल सरपंच, भरत नागर, गजराज भड़ाना, अंतराम तंवर, मेहरचंद, नत्थू सरपंच, महेंद्र भड़ाना, सुखी सरपंच, डॉ यशवीर चौहान, महाशय ईश्वर सिंह, कैप्टन टेक सिंह, नेत्रपाल अधाना, सतपाल नरवत, चौधरी बुध सिंह सरपंच, रविंद्र फौजदार, सुरेश वर्मा, विक्रम सरपंच, कन्हैयालाल भड़ाना, बलराज भड़ाना, तेजपाल लोहिया, शीशपाल टोंगर आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। आज की महापंचायत में कुछ विषयों पर सहमति जताई बनी जिनमें भात में अधिकतम 21 व्यक्ति ले जाने, सगाई और लग्न में अधिकतम 31 व्यक्ति ले जाने सहित गोद भराई की रस्म को बंद करने पर सहमति जताई। इसी प्रकार शादी विवाह का कार्ड 100 रूपए से अधिक कीमत का ना रखने, व्हाट्सएप और डिजिटल कार्ड को मान्यता देने, बारात में अधिकतम 200 व्यक्ति रखने सहित शादी व अन्य सभी कार्यक्रम में शराब पर पूर्ण पाबंदी और आतिशबाजी पर पाबंदी पर सहमति बनी। इसके साथ बेटी को टेंट से विदा करते समय मिठाई का डब्बा देने पर रोक लगाने, लगन सगाई शादी के भोज अपनी यथाशक्ति करने, मढ़ा झांकने पर अधिकतम 11 व्यक्ति करने, प्रीति भोज पर पाबंदी लगाने पर सहमति बनी।
इस महापंचायत में दशियारी अधिकतम 1100 रुपए करने, सगाई में एक चांदी का सिक्का, एक मिठाई का डब्बा, पांच कपड़े और 1100 रुपए अधिकतम दिए जाने, आभूषण केवल लडक़ा लडक़ी को देने, चि_ी के 101 रुपए, लग्न के 151 रुपए, कन्यादान के 11000 रुपए, भात के 11000 रुपए और समधी की मिलनी अधिकतम 101 रुपए करने पर सहमति बनी। सभी ने सर्वसम्मति से विवाह शादी में गाडिय़ों के लेनदेन पर रोक लगाने, दामाद की डोली अधिकतम दो करने पर भी सहमति जताई। सबसे महत्वपूर्ण पक्ष ट्रांसपोर्ट वाले डीजे का प्रयोग पूरी तरीके से बंद करने पर भी सभी की सहमति बनी। कार्यक्रम के मंच से कहा गया कि ट्रांसपोर्ट डीजे चलाने वाले हमारे भाई फ्लोर डीजे में अपने आप को तब्दील कर लें जिससे कि आपकी रोजी-रोटी पर दिक्कत ना आए। इस महापंचायत में सर्वसम्मति से एक 31 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया जो आज महापंचायत में दिए गए निर्णय को लागू करवाने, शिकायतों को सुनने और समय-समय पर संशोधन करने का काम भी करेगी।
