भाजपा फरीदाबाद महानगर द्वारा जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

फरीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन 20 दिसंबर, शनिवार को होटल शगुन गार्डन (नियर प्याली चौक), फरीदाबाद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला प्रभारी कमल यादव, बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, पूर्व विधायक पृथला टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नीरा तोमर, सीमा त्रिखा, हुकम सिंह भाटी, गोपाल शर्मा, विजय लोहिया, बलदेव अलावलपुर, विजेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवीन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक और जिला सह मीडिया प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कृष्ण पाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में फरीदाबाद महानगर के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.