आईएएस आयुष सिन्हा द्वारा फरीदाबाद उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने किया स्वागत

फरीदाबाद । 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आयुष सिन्हा ने आज जिला फरीदाबाद के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह मानेसर नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
आईएएस आयुष सिन्हा ने सोमवार को जिला उपायुक्त फरीदाबाद का पदभार संभाला तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा जिला मजदूर प्रकोष्ठ के संयोजक ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने उनसे शिष्टाचार भेंट की , वहीं उनका बुके से स्वागत किया।
ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि

फरीदाबाद सौभाग्यशाली है कि यहां लगातार युवा आईएएस अफसर की तैनाती हो रही है। आईएएस आयुष सिन्हा अपनी कार्यशैली और कुशल व्यहवार के लिए जाने जाते है। हम सब को उम्मीद है कि वह फरीदाबाद में विकास की गति को ऐसे ही बढ़ाते रहेंगे। ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के और फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर वह तमाम मंत्री और विधायकों के कुशल नेतृत्व में हम लगातार विकास और जन कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.