प्रदूषण के कारण सिरदर्द व साइनस का रामबाण है सूत्र नेति: डॉ. रमेश कुमार
अध्यात्म योग संस्थान द्वारका द्वारा शनिवार को सै. 18 पार्क में एक दिवसीय योगाभ्यास एवं षट्कर्म शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे योग विशेषज्ञ के रूप में विश्व योग चैंपियन डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य, प्रोफेसर, योग विज्ञान विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने सभी प्रतिभागियों को जलनेति और सूत्र नेति का अभ्यास कराया। योगाभ्यास करवाते हुए उन्होंने कहा जल नेति और सूत्र नेति प्रदूषण के कारण सिरदर्द व साइनस के लिए रामबाण है, यदि प्रतिदिन सूत्र नेति करते हैं तो सामान्य सिरदर्द, साइनस की प्रॉब्लम हो या नाक की हड्डी बढ़ने की समस्या या साइनोसाइटिस हो गई हो उन सबका समाधान जल नेति और सूत्र नेति के द्वारा किया जा सकता है।
लाभ- जल नेति एवं सूत्र नेति का अभ्यास साइनस, नाक में बढ़ा हुआ मांस या हड्डी, साइनोसाइटिस के साथ साथ खर्राटे लेना, नींद ना आना, सर में दर्द रहना, बालों का पकना या झड़ना, माइग्रेन या मानसिक तनाव आदि अनेक समस्याओं से निजात दिलाता है इसका अभ्यास प्रतिदिन किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रो आर के सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, गजराज सिंह, कलावती आर्या, शिखा गुप्ता, लोकेश यादव, जीवन प्रकाश शास्त्री, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
संस्था के महासचिव अनिल बाल्याण ने आए हुए सभी योग साधकओ का धन्यवाद ज्ञापन किया ।


