तीन साल के बेटे की हत्या करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार

फरीदाबाद। तीन साल के बेटे का अपहरण के बाद हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंकने के मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन चौक ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी अग्रसैन चौक में दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसने प्रशांत नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी तथा पहली शादी से उसे एक लडक़ा है जिसकी उम्र तीन साल है। 19 अक्टूबर को पति प्रशांत उसके लडके को लेकर कहीं चला गया। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस चौकी अग्रसेन चौक की टीम ने प्रशांत(27) निवासी आर्यनगर बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी पर लडक़े को नाना-नानी के घर भेजने के लिये बार बार कह रहा था परंतु उसकी पत्नी ने नही भेजा, 19 अक्टूबर को जब उसकी पत्नी घर पर नही थी तो उसने लडके की पिटाई कर दी व पेट में घूसा मार दिया। जिससे लडका उल्टी करने लगा तो वह लडके को डाक्टर को दिखाने के बहाने अपने साथ मोटरसाईकिल पर ले गया और बच्चे की हत्या कर सेक्टर 58 में झाडियों में फेंक दिया।  आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.