फरीदाबाद में एसआरएस ग्रुप के मालिक ने हड़पे 3.45 करोड़, केस दर्ज

फरीदाबाद।  चीनी और घी की ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले एक बिजनेसमैन से एसआरएस ग्रुप के मालिक अनिल जिंदल ने 3.45 करोड़ रूपए हड़प लिए। पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने के बाद अब पुलिस थाना सेक्टर 31 में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 की एम्बियंस सोसाइटी के रहने वाले मोहित गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह ट्रेडिंग कंपनी चलाते है जहां पर वह चीनी व घी को थोक रेट पर बेचने का काम करते हैं। वर्ष 2014 में उनकी मुलाकात एसआरएस ग्रुप के मालिक अनिल जिंदल से हुई। जिन्होंने बताया कि उनकी कपंनी पैसे निवेश कराती और मुनाफे के साथ अच्छा ब्याज भी देती है। पैसों का अधिक ब्याज और प्रॉपर्टी रिटर्न के लालच में आकर मैंने 5.5 करोड़ रूपए उनकी बताई कपंनी में लगा दिए। यह कंपनी एसआरएस की सहयोगी कंपनी है । इसके संचालक सोनू गोयल व सागर हैं। कुछ समय तक मुझे मेरे पैसों का सही रिटर्न मिलता रहा। मोहित ने बताया कि साल 2015 में उसने अपने कुल पैसे में से 1.60 करोड़ रूपए वापस ले लिए।

जिसके बाद उसके बाकी बचे पैसों 3.45 करोड़ का ब्याज मिलना बंद कर दिया। जब उसने अपने पैसे की मांग की तो उसे झूठा आश्वासन दिया गया कि उसको 16 फ्लेट व फार्म हाउस दे देंगे, लेकिन उसको आज तक कुछ नहीं मिला। जिसके बाद मुझे पता चला कि अनिल जिंदल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले भी कई लोगों को पैसों को निवेश कराकर हड़प रखा है। जिसके चलते उन पर मामले दर्ज हुए और उनको जेल भेज दिया गया। मोहित ने बताया कि साल 2024 और 25 में अनिल जिंदल की सभी केसों में जमानत हो गई। जिसके बाद जब वह अनिल जिंदल से मिलने के लिए उनके ऑफिस गया तो बाउंसरों ने उसको मिलने नहीं दिया गया और उसको जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद में जुलाई 2025 में एक शिकायत आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल जोन फरीदाबाद को दी गई। पुलिस जांच के बाद अब पुलिस स्टेशन सेक्टर 31 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस सभी रिकार्ड लेकर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.