स्वतंत्रता संग्राम में रहा सरदार वल्लभभाई पटेल का अह्म योगदान : सतीश फागना

सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती मनाने को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद महानगर के बल्लभगढ़ मंडल में शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य रुप से विधायक सतीश फागना, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग जी, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, गीता शर्मा, संदीप भड़ाना, प्रदीप जी आदि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सतीश फागना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे, जिन्होंने 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री फागना ने कहा कि भारत और अन्य जगहों पर, उन्हें अक्सर सरदार कहा जाता था, जिसका अर्थ है ‘प्रमुख’। उन्होंने भारत के राजनीतिक एकीकरण और 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम में उनका अह्म योगदान रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को फरीदाबाद सहित देशभर हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है, कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंप दी गई है और यह आयोजन बेहतर तरीके से किया जाएगा क्योंकि सरदार पटेल भारतीय इतिहास के प्रमुख महापुरुषों में शुमार है इसलिए उनकी जयंती फरीदाबाद सहित देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.