यज्ञ हवन व भंडारे के साथ रामायण पाठशाला का हुआ समापन

सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधाकृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में 9 दिन से चल रही राम कथा पाठशाला का बुधवार को यज्ञ हवन व भंडारे के साथ समापन हुआ। वृंदावन वासी कथा वाचक सुमेधानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित पाठशाला में डीसी मॉडल, होली चाइल्ड 29 व अन्य कई स्कूल के बच्चों को रामचरितमानस और उसके पात्रों विशेषकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की महानता, आदर्श मूल्यों के बारे में ज्ञान वर्धक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को रामायण गीता व अन्य धार्मिक ग्रंथो के बारे में जानकारी दें और उनका पठन-पाठन कराएं। आयोजक मंडल के प्रमुख

सीए श्याम सुंदर मंगल ने कहा है कि इस रामायण पाठशाला
के सफल आयोजन में नीलकंठ महादेव मंदिर की प्रबंध समिति, सोहम ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिमा गर्ग व मीनाक्षी बंसल,हरिराम शर्मा,वीएस डागर,राजू वोहरा मनमोहन गुप्ता, जितेन्द्र भारद्वाज, विशाल टंडन,शैलेन्द्र मनोचा सहित स्वर साधना मंदिर की निदेशक अंजू मुंजाल, प्रयास बेलफेयर ट्रस्ट आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.