प्रॉपर्टी टैक्स धारक समय से जमा कराएं अपना टैक्स शहर के विकास में करें सहयोग : धीरेंद्र खडग़टा

निगम द्वारा 11 प्रॉपर्टी सील की कार्यवाही,लगभग 25 लाख से ज्यादा का टैक्स रिकवर

फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।  निगम की टीमों ने गुरुवार को अभियान चलाकर कुल 11 प्रॉपर्टी को सील किया, जिन पर लगभग 60 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। कार्रवाई के दौरान कई प्रॉपर्टी धारकों ने मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट (ष्ठष्ठ) के माध्यम से 25 लाख रुपए से अधिक की राशि निगम को जमा कराई। निगम के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सभी बकायेदार प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और फरीदाबाद के विकास में सहयोगी बनें।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी दी की निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के नेतृत्व में सभी जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य को देख रहे हैं। आज विभिन्न जोनों में कुल 25,38,421 की राशि टैक्स के रूप में प्राप्त की गई, वहीं 60,47,030 के बकायाधारकों की 11 प्रॉपर्टी को सील किया गया, आज सुबह ही क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी, सुमन रतरा,ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर तथा अशोक कुमार ने पूरी टीम के साथ यह कार्यवाही की है। नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.