प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड किया, पार्टनर पर 8 करोड़ रुपए धोखाधड़ी का आरोप

फरीदाबाद।  फरीदाबाद के गांव सीकरी स्थित अवदित्य सोसाइटी में 14वें फ्लोर पर बने टेरिस से कूदकर प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने पार्टनर पर 8 करोड़ रुपए और कई अन्य लोगों पर कई लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा कर मामले की जांच कर रही है। सीकरी चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी पिछले कई महीनों से गांव सीकरी के पास बनी अवदित्य सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहा था। इससे पहले वह बल्लभगढ़ की चावला कालोनी में रहता था। शनिवार को राजकुमार ने अपने सोसाइटी के 14वें फ्लोर के टेरिस से छलांग लगा दी।

छलांग लगाने के बाद वह नीचे खड़ा एक कार के ऊपर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार के दो बेटे है और पिछले काफी समय से वह प्रापर्टी डीलर का काम कर रहा था। राजकुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने पार्टनर संजय शर्मा सहित कई लोगो पर पैसे गबन का आरोप लगाया है।सुबह 9 बजे के करीब वह पार्क में घूमकर वापस घर आया। करीब आधा घंटा तक वह घर में बैठा रहा। इसके बाद वह ऊपर टेरिस पर चला गया और नीचे छलांग लगा दी। राजकुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने पार्टनर संजय शर्मा पर आठ करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। राजकुमार ने लिखा है कि संजय शर्मा उसके 8 करोड़ रुपए का हिसाब नही कर रहा है और में एक-एक रुपए के लिए परेशान हो रहा हूं।

इसके अलावा मृतक ने कई लोगों पर पैसे हड़पने के आरोप लगाए है। मृतक ने नोट में लिखा है कि मैंने पुनीत और विनीत के कहने पर गांव सीकरी के पास उनके नाम जमीन की जीपीए कर दी थी। जिसको इन्होंने सवा करोड़ रुपए में बेच दिया लेकिन मुझे पैसे नही दिए। छलांग लगाने के बाद वह नीचे खड़ा एक कार के ऊपर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश सरपंच के खाते में 20 लाख रुपए डलवाए गए है लेकिन उसने मुझे पैसा नही दिया है। फतेहपुर के रहने वाले सब्बीर को 19 लाख रुपए डेढ़ साल पहले दिए थे लेकिन उसने अभी तक कोई पैसा नही दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नही दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.