जनरल चुनाव आब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना 

 - पोलिंग पार्टियों की विधानसभा क्षेत्रवार रेंडेमाइजेशन के जरिये लगाई गई ड्यूटिया

फरीदाबाद, 24 मई। लोकसभा चुनाव  के लिए जनरल चुनाव आब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह के उपस्थिति में आज शुक्रवार को फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की विधानसभा क्षेत्रवार रेंडेमाइजेशन के जरिये ड्यूटिया लगाई गई हैं।

जनरल आब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया को फेस्टिवल के रूप में निष्पक्ष ड्यूटी देकर पूरी निष्ठा के साथ सम्पूर्ण करवाए।

जनरल आब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को सेक्टर-14 के डीएवी स्कूल के ऑडिटोरियम रवाना करने पूर्व पोलिगं पार्टियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की ड्यूटिया रेंडेमाइजेशन के जरिए  अलग-अलग लगाई गई हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में छ: विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद जिला के और तीन विधानसभा क्षेत्र पलवल जिला के लगते हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र का रेंडेमाइजेशन करके अलग-अलग  विधानसभा क्षेत्र वार पोलिंग पार्टियों लगाई गई हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.