श्री बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट : राजेश दुग्गल

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त का लिया जायजा

फरीदाबाद। आगामी आठ व नौ नवंबर को फरीदाबाद में प्रस्तावित श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पदयात्रा के संबंध में करीब दो हजार के करीब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल पुलिस प्रबंधन के ओवर ऑल इंचार्ज हैं, शुक्रवार को उनके द्वारा ड्यूटी रिहर्सल का जायजा लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा 8 व 9 नवंबर को फरीदाबाद से निकलेगी, जिसके लिये पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था में करीब दो हजार रुपए के करीब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपराध शाखाओं की टीम को भी नियुक्त किया गया है, साथ ही सुरक्षा एजेंट भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।

फरीदाबाद पुलिस की सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर है तथा अराजक तत्वों पर निगरानी की जा रही है।  उन्होंने आगे बताया कि यह यात्रा 8 नवंबर को मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर दशहरा ग्राउंड एनआईटी फरीदाबाद में रात्रि ठहराव करेगी। 9 नवंबर को सुबह दशहरा ग्राउंड  से एनआईटी से चलकर सीकरी के पास रात्रि ठहराव करेगी। 10 नवंबर को जिला पलवल के लिए प्रस्थान कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी ड्युटियों के संबंध में 7 नवंबर को फरीदाबाद पुलिस द्वारा रिहर्सल की गई, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल ने ड्युटियों का जायजा लिया तथा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी प्रकार की भ्रमक व नकारात्मक सूचनाओं पर विश्वास ना करें ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.