50 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में धोखाधडी करने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है जिसके अंतर्गत फर्जी दस्तावेजो के आधार पर क्रैडिट कार्ड बनवाने और फिर क्रैडिट कार्ड से सामान खरीद कर भुगतान ना करने पर 50,94,564/-रू की धोखाधडी करने के मामले में थाना साइबर सैंट्रल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प. के प्रतिनिधि द्वारा थाना साइबर सैंट्रल में दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक में कथित मनजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंदर कुमार ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से क्रैडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था जिसपर बैंक ने आरोपितों को कुल 10 कार्ड जारी किये थे।

इन कार्ड के माध्यम से काफी खरीदारी की गई थी जिनका कुछ भुगतान हुआ फिर अचानक से भुगतान होना बंद हो गया, चैक करने पर पाया गया कि कार्ड से विभिन्न प्रकार की खरीद की गई और उनके बैंक के साथ 50 लाख 94 हजार 564 रू की धोखाधडी हुई है। दस्तावेजों में पता झूठे व फर्जी पाये गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नाम सुनील (38) व पंकज पास्सी (37) का नाम शामिल है दोनों एस.जी.एम  नगर फरीदाबाद के रहने वाले है। पूछताछ सामने आया आरोपी पंकज का साइबर कैफे है जिसने अपने साथी सुनिल व अन्य के साथ क्रैडिट कार्ड बनवाकर धोखाधडी करने का प्लान बनाया। जिसके अंतर्गत उन्होंने अमोली हाईट्स बी.पी.टी.पी में एक फ्लैट किराये पर लिया और उसका रेंट अग्रिमेंट बनवाया, फिर अपने कैफे पर सभी आरोपितों के क्रैडिट कार्ड बनवाने के लिए फर्जी नाम के दस्तावेज तैयार किये और फर्जी नाम पता के आधार पर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प. में क्रैडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया। क्रेडिट कार्ड बनने उपरांत कार्ड से काफी सामान खरीदा और पैमेंट नही की। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.