जातियों का अहंकार खत्म कर सभी को एक धागे में पिरोना हमारा लक्ष्य: धीरेंद्र शास्त्री

फरीदाबाद पहुंची बागेश्वर धाम प्रमुख, पदयात्रा में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

फरीदाबाद। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शनिवार को फरीदाबाद पहुंची। सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यात्रा अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आरंभ की गई यह पदयात्रा छतरपुर स्थित कात्यायनी शक्ति पीठ से प्रारंभ होकर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी।  पदयात्रा के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सुखद है कि देशभर से लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एकजुट हो रहा है, हिंदू जाग रहा है और सडक़ पर आ रहा है। भारत जागेगा, जातिवाद से मुक्त होगा और राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रबल होगी।  इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं।

सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं। दोपहर को यात्रा पाली चौक पर भोजन के लिए रुकी। दोपहर बाद यात्रा फिर शुरू हुई। जैसे-जैसे यात्रा शहर की ओर बढ़ी, श्रद्धालु यात्रा में जुड़ते गए और बड़ा काफिला बन गया। शहर में परिक्रमा करती हुई यात्रा का जगह-जगह भाजपा नेताओं, गुरुओं और सामाजिक संस्थाओं के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। दोपहर बाद यात्रा दशहरा ग्राउंड की ओर प्रस्ताव करते हुए वहां पहुंची, जहां भव्य तरीके से बागेश्वर धाम प्रमुख का स्वागत किया गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय विद्युत एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल भी पदयात्रा में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से बातचीत की। मनोहर लाल ने धीरेंद्र शास्त्री का पदयात्रा की शुरुआत करने पर सराहना करते हुए उनका फरीदाबाद आगमन पर स्वागत किया।  कार्यक्रम में एनआईटी के विधायक सतीश फागना, बडख़ल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना भी पहुंचे। जहां विधायक धनेश अदलखा ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’ भजन पर झूमे। यात्रा को लेकर विभिन्न मार्गाे के रूट को डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां भी पेश आई।

फरीदाबाद पहुंची इस पदयात्रा में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग जुड़ते नजर आ रहे हैं। धार्मिक, खेल और सामाजिक जगत से कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी इसमें भागीदारी की। पदयात्रा में क्रिकेटर शिखर धवन, उमेश यादव व रेसलर द ग्रेट खली भी शामिल हुए। यह यात्रा 9 नवंबर को सीकरी के शगुन गार्डन में रात्रि ठहराव के बाद यात्रा 10 नवंबर की सुबह फिर से शुरू की जाएगी। जिसके बाद यात्रा नेशनल हाईवे से चलते हुए पलवल जिला की सीमा में प्रवेश करेगी। पलवल के पृथला में यात्रा दोपहर का भोजन करेगी। जिसके बाद रात को पलवल के एक स्कूल में रात को विश्राम किया जाएगा। 11 नवंबर को यात्रा को फिर से चालू किया जाएगा। जिसके बाद पलवल के गांव मितरोल में यात्रा का रात्री ठहराव होगा। 12 नंवबर को गांव मितरोल से फिर से यात्रा को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद गांव बंचारी में यात्रा दोपहर का भोजन करेगी। 12 नवंबर को होडल की मंडी में यात्रा रात्रि ठहराव करेगी। यह यात्रा 16 नवंबर को बाँके बिहारी मंदिर, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में सम्पन्न होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.