न्यू अशोक नगर मण्डल में जनसम्पर्क यात्रा का आयोजन
जनसमूह का उत्साह बता रहा है कि पूर्वी दिल्ली में फिर से भाजपा की जीत पक्की है-मोहित शर्मा (अधिवक्ता) जिला उपाध्यक्ष भाजपा मयूर विहार!!

नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा जी ने आज जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से न्यू अशोक नगर के निवासियों से आशीर्वाद लिया। आज के जनसम्पर्क यात्रा में पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा और अजय गुप्ता, महामंत्री नीरज शर्मा, निगम पार्षद संजीव सिंह, जिला मंत्री रवि कांत, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सहित सेकड़ो की बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।