उप कृषि निदेशक डॉ अनिल सहरावत ने किसानों से अपील की कि जिन भी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वह अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते है। बिना पंजीकरण वाले किसानों को खाद सहकारी व गैर सहकारी संस्थाओं के द्वारा नहीं दिया जायेगा। मेरी फसल मेरा व्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होगा। किसान इस पोर्टल पर स्वयं या नजदीकी अटल सेवा केन्द्र पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते है। किसी भी किसान को पंजीकरण संबंधित समस्या आती है तो वह उप निदेशक कार्यालय, कमरा न0 602 में किसी भी कार्यदिवस में आकर संपर्क कर सकते है।
