छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करें अधिकारी : सतबीर मान

फरीदाबाद। छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए हैं कि यमुना नदी के किनारे स्थापित सभी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पूर्ण क्षमता से चालू रखे जाएं, ताकि नदी का जल स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना रहे। आगामी छठ पूजा महोत्सव से पहले यमुना नदी की जल गुणवत्ता में सुधार के संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अनुपचारित जल या औद्योगिक अपशिष्ट यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना नदी के किनारे स्थित सभी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की तकनीकी जांच की जाए और यदि किसी भी इकाई में खराबी या अवरोध पाया जाए तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना तट के किनारे बने घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, इसलिए यमुना नदी के जल की गुणवत्ता मानक स्तर पर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

एडीसी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार का अनुपचारित जल या अपशिष्ट नदी में न जाने पाए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों की नियमित निगरानी की जाए, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन जैसे प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.