मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचे नायब सिंह सैनी

भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर सेक्टर-15,गुरूद्वारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेका मत्था

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यालय “अटल कमल” पर फहराया भाजपा का ध्वज
  • नायब सिंह सैनी ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित I भाजपा के स्थापना दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
  • मुख्यमंत्री का भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पहुँचने पर ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन I  केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, लोकसभा संयोजक अजय गौड़,महापौर सुमन बाला, मुख्यमंत्री मिडिया सलाहकार राजीव जेटली, जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
  • मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुँचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत करने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा  जगह-जगह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम
  • विधायक राजेश नागर और ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने सराय टोल पर किया मुख्यमंत्री का स्वागत I पार्षद जितेन्द्र यादव, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
  • क्यूआरजी चौक सेक्टर 16 फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और फ़रीदाबाद के गण मान्य लोगों ने किया नागरिक अभिनंदन
  • विधायक नरेन्द्र गुप्ता के सेक्टर 11 स्थित विधायक कार्यालय पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन
  • रेस्ट हाउस बल्लभगढ़ में कैबिनेट मूलचंद शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का होगा नागरिक अभिनंदन
  • पृथला के देवांश वाटिका  में विधायक नयनपाल रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का किया जायेगा नागरिक अभिनंदन
  • उसके बाद मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी होड़ल में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.