एनआईटी क्षेत्र का समुचित विकास करवाना मेरा लक्ष्य : सतीश फागना

एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर पार्षदों ने किया भाजपा विधायक का स्वागत

फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा से विधायक सतीश फागना के विधायक कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज सभी वार्ड पार्षदों ने मिलकर उन्हें शुभकामनाए दीं और साथ ही जनता का भी धन्यवाद किया। पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने सतीश फागना पर विश्वास करके उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और जो विश्वास एनआईटी की जनता ने उन पर जताया था उस विश्वास को करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूर्ण करवा कर उन्होंने उतारने का काम किया और आगे भी करेंगे। इस मौके पर विधायक सतीश फागना ने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्यार की बदौलत ही वह चंडीगढ़ विधानसभा में पहुंचे है और उनका यह दायित्व रहा है कि एनआईटी क्षेत्र विकास के मामले में अव्वल बने, इसी लक्ष्य को लेकर वह कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि एक साल में बेमिसाल काम क्षेत्र में हुए है और आगे भी मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से विकास का यह पहिया क्षेत्र में तेजी से घूमता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज एनआईटी विधान सभा में सभी गलियों में इंटर लॉकिंग टाइल लगाने का कार्य चल रहा है, सभी गली मोहल्लों में मीठे पानी के ट्यूबवेल लगाने का कार्य भी निरंतर चल रहा है। 60 फुट मेन रोड जहाँ पर पानी की अच्छी निकासी के लिए आरएमसी नालों का निर्माण किया जा रहा है, इसके अलावा अन्य कार्य भी तेज गति से चल रहे है। इस मौक़े पर मुख्य रूप से फरीदाबाद नगर निगम पार्षद राकेश महेश लोहिया , संगीता नीरज भाटिया,भगवान सिंह,जयवीर खटाना,सविता सुरेंद्र भड़ाना ,राजेश डागर ,बबीता संदीप भड़ाना एवं जवाहर कॉलोनी मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार गोंची मंडल अध्यक्ष प्रदीप दायमा,पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना नंगला मंडल से गीता शर्मा,सोनी अरोड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.