नूह में मोदी सरकार ने दिया केंद्रीय विद्यालय का तोहफा:-नदीम खान भाजपा नेता
नूह: भाजपा नेता व प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम खान नें कहा कि आखिरकार नूह जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता खुल हो गया है।पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है।जिसमें नूह का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। जिसकी स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, केवी के मंजूरी की सूचना पर पूरे नूह जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
नूह में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है।जिस पर भाजपा नेता नदीम खान ने खुशी जताई है।उन्होंने सोशल मीडिया पर केवी की स्वीकृति की जानकारी साझा की है।उन्होंने लिखा है कि जिले में केंद्रीय विद्यालय का खुलना क्षेत्र के छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा नेता नदीम खान ने बताया कि नूह में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. जिसके लिए नदीम खान ने बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर,, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया है।
