श्रम मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुंचे मजदूर प्रकोष्ठ जिला फरीदाबाद संयोजक ठाकुर शैलेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है और एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर पदों तक पहुंच सकता है। यह बात प्रदेश हरियाणा के विज ऊर्जा ,परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर पहुंचे फरीदाबाद भाजपा के नवनियुक्त मजदूर प्रकोष्ठ संयोजक ठाकुर शैलेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद मीडिया से कही।
रविवार को ठाकुर शैलेंद्र सिंह अंबाला कैंट स्थित अनिल विज के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने उनका बुके द्वारा स्वागत किया। वहीं उनका स्वास्थ्य जाना , फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में हो रहे विकास को लेकर सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अनिल विज जी के पास श्रम मंत्रालय है । और उन्हें मजदूरों से संबंधित पद दिया गया है। इसलिए वह आज मंत्री जी से मिलने पहुंचे थे। मिलने के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए उनका और समस्त शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया । वह यकीन दिलाते है कि श्रम की जो भी लाभकारी योजना है ।
वह कामगारों तक पहुंचाने का काम करेंगे। अनिल विज जी हमारे प्रेरणास्रोत्र और आदर्श है। उन्होंने बड़े हीं सरल तरीके से मुलाकात की। हाल चाल पूंछा । यही बीजेपी पार्टी की खासियत है यहां हर कार्यकर्ता को सम्मान जरूर मिलता है । लेकिन मिलता अवश्य है।
