श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा कीर्तन तिगांव स्थित राधे वाटिका में धूमधाम से किया गया आयोजित

फरीदाबाद । श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित कीर्तन तिगांव स्थित राधे वाटिका में धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रहे अजय गौड, मुख्यमंत्री के मीडिय़ा कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, एसीपी तिगांव अशोक वर्मा, एसीपी रेलवे राजेश चेची, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर की धर्मपत्नी मंजू नागर, सतवीर वर्मा नम्बरदार पूर्व ग्रीवेंस कमेटी मेंबर, विकास वर्मा पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल एंव एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष भूरा सरपंच, अमन नागर, बार काउंसिल के कापटिड सदस्य राजेश खटाना एडवोकेट, सचिन वर्मा प्रधान स्वर्णकार समाज तिगांव, अनुज गर्ग, चेयरमैन श्री श्याम मित्र मंडल तिगांव एवं महासचिव हंसराज वर्मा, राहुल शर्मा अनूप शर्मा, मनीष वर्मा, परवीन, अरविंद शर्मा मौजूद थे।

मेयर जोशी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन को शांति एंव कार्यों में उन्नति मिलती है।
अजय गौड़ ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।
मुकेश विशिष्ट ने कहा कि समाज मे धार्मिक समन्वय के साथ-साथ भाईचारे एंव सौहार्द मजबूत होता है।
एसीपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते है।

एसीपी राजेश चेची ने कहा कि युवा पीढ़ी को भक्ति एवं सेवा कार्यों में लिप्त रहकर पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करें।
महासचिव हंस राज ने सभी अतिथियों का अभिनंदन सम्मान पत्र से किया तथा पटका पहनाया। प्रधान सचिन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगले वर्ष श्याम बाबा का विशाल कार्यक्रम आयोजन होगा जिसमें कई राज्यों से कलाकार शामिल होंगे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.