कार्तिक मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है : टोनी पहलवान

श्री महावीर मंदिर महावीर नगर की गई कार्तिक मास की शुरूआत पर पूजा अर्चना

फरीदाबाद। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद में कार्तिक मास की शुरूआत पर प्रभात फेरी निकालकर मंदिर में पूजा अर्चना की गई जिसमें सतपाल चौधरी,टीटू मटके वाला,सुनील कुमार,रमेश चौधरी,दिनेश छाबड़ा,सेवादार टोनी पहलवान,पवन अरोड़ा,कमल नन्द्राजोग,धीरेन्द्र शास्त्री,प्रेमवीर राहत,इन्द्र मल्होत्रा, सौरभ हसीजा, चुन्नीलाल, सुनील पंडित, अनिल गुप्ता, एडवोकेट, सुनील कुमार शर्मा,अनिल वर्मा,कृष्णदत्त शर्मा,धीरज वधवा,पिंटू सैनी,राजेश तनेजा,हरिकिशन अरोड़ा एवं समस्त महिला मंडल ने  बढ़चढकऱ भाग लिया। महिला मंडल ने मथुरा की टिकट करादे मेरे मोहन,सुख के सब साथी दुख में ना कोय सहित कई भजनों से पूरे वातावरण को भक्त्मिय बना दिया।

इस मौके पर सेवादार टोनी पहलवान ने पवित्र कार्तिक मास की सभी सनातनी बहनों भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु की अनुकंपा से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी  मंदिर में प्रभात फेरी में भक्त शामिल होकर प्रभु का आर्शीवाद ले रहे है। उन्होनें कहा कि कार्तिक मास को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह वह समय होता है जब भगवान विष्णु की विशेष पूजा और उपासना की जाती है. शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में योग निद्रा से भगवान विष्णु जागते हैं और उनकी आराधना से अनेक पुण्य प्राप्त होते हैं। कार्तिक मास को पुराणों में भी सर्वश्रेष्ठ मास कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने सूर्य और चंद्र किरणों का पृथ्वी पर पडऩे वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इस महीने में इंसान अपने सभी पापों का नाश कर सभी संकटों को दूर कर सकता है. यही नहीं, कुछ कर्मों को कर धन, सुख, समृद्धि, शांति और निरोग जीवन को भी प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.