बत्रा हॉर्ट एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पत्रकार सेहत सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद। बत्रा हॉर्ट एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को पत्रकारों की सेहत सुरक्षा नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के जाने माने वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया।  अस्पताल के प्रबंधक डॉ0 पंकज बत्रा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पत्रकारों का जीवन काफी संघर्ष से गुजरता है। ऐसे में मानसिक रूप से सटीक खबरों को दिखाने के लिए पत्रकार का स्वस्थ होना आवश्यक है। जिसके लिए खानपान के नियंत्रण के साथ-साथ वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित सुबह की सैर से हम अपने जीवन में बिमारियों को दूर रख सकते हैं। डॉ0 बत्रा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल पत्रकारों के हितार्थ रखा गया ताकि सभी पत्रकार स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से रूबरू हो सके। भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले हुए इस आयोजन में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव  राधिका बहल ने आए हुए सभी पत्रकारों को डॉ0 पंकज बत्रा के हाथों प्रशस्ति पत्र दिलवाया। साथ ही पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.