इस बात शत प्रतिशत कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे ये देश का सवाल है: मनधीर सिंह मान 

फरीदाबाद,  कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए कांग्रेसी नेता एड़ी -छोटी का जोर लगा रहे है। इसी कड़ी मे फरीदाबाद के फतेहपुर तंगा सिकरोना रोड पर एक जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान ने शिरकत की।
उन्होंने इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी के सामने हम वोट मांगने आए है। अगर आप अपना वोट कांग्रेस को देते है तो देश हित का काम होगा। क्योंकि अब लोकतंत्र को बचाना हमारा पहला काम है।
 मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार से इन लोगो ने जनता को बहकाया है लेकिन अब जनता सच्चाई को जान चुकी है । भाजपा अगर इस बार सत्ता में आई तो देश गुलामी को और चला जायेगा।
मनधीर सिंह मान ने कहा की अब तक 10 सालों में फरीदाबाद ने विकास की राह तक नही देखी है । अगर ये सत्ताधारी लोग चाहते तो फरीदाबाद की दशा और दिशा दोनों बदल सकते थे। पर इन लोगो ने बस अपनी झोली भरी है।
मनधीर सिंह मान ने कि इस सरकार में किसान ,जवान और नौजवान परेशान है तो इस बार समय को बदलना है। आप कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को वोट देकर उनको मजबूत बनाए, ताकि फरीदाबाद को बदला जा सकें। महेंद्र प्रताप सिंह बहुत साफ छवि के नेता है उनके पास इतने मंत्रालय होने के बाद भी उनपर कोई दाग नहीं है ।
मैं आप सभी से अपील है इस बार वोट कांग्रेस को देकर प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को जिताना है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.