बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का होना बेहद जरूरी : गोपाल शर्मा

नवरात्रि संस्कार महोत्सव के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना में शामिल हुए गणमान्य लोग

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित *नवरात्रि संस्कार महोत्सव के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ संस्कारों को जोडऩे की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का हर क्षेत्र में आगे बढऩा जरूरी है, लेकिन उनके जीवन में संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल जिस प्रकार शिक्षा के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रतिदिन बच्चों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और समाज के गणमान्य लोगों की सहभागिता से एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है। इसका प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व और उनके जीवन पर लंबे समय तक बना रहेगा। उन्होंने चेयरमैन धर्मपाल यादव की सोच कि सराहना करते हुए कहा कि मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना को शिक्षा के मंदिर में भी स्थान देना अपने आप में एक बड़ी पहल है। विशेष बात यह है कि इस आयोजन में केवल बच्चों को ही शामिल नहीं किया जा रहा, बल्कि समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। जब ये लोग यहां से सकारात्मक अनुभव लेकर अपने परिवारों और समाज के बीच जाएंगे, तो इस पहल का प्रभाव पूरे क्षेत्र में देखने को मिलेगा। बच्चे आज जो संस्कार ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें जीवनभर याद रखेंगे और यही संस्कार उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल ने भी स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोडऩे के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। रमेश डागर ने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को जोडक़र पूजा-अर्चना करना एक विशेष प्रयास है। इससे बच्चों को समाज के अनुभवी लोगों से जुडऩे और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में गोपाल शर्मा (प्रदेश महामंत्री, भाजपा हरियाणा), मनोज अग्रवाल (कांग्रेस नेता), जे.पी. शर्मा जी, रमेश डागर (प्रधान, एजुकेटर्स क्लब), बृजेंद्र बंसल (प्रधान, सिटी प्रेस क्लब), लीलू प्रधान, उधम डागर (डायरेक्टर), अजीत डागर (डायरेक्टर) एवं डॉ. सी.पी. शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.