विश्व मंच पर नईआर्थिक शक्ति के रुप में उभर रहा भारत : सुनीता दुग्गल

‘आत्मनिर्भर भारत’ को लेकर पत्रकारों से रुबरु हुई पूर्व सांसद

फरीदाबाद। पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा है कि भारत आज एक नई आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व मंच पर उभर रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि देश का हर नागरिक स्वावलंबी बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। श्रीमती दुग्गल शनिवार को भाजपा फरीदाबाद महानगर कार्यालय, सेक्टर-2 पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि, उद्योग, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में अनेक नीतियाँ लागू की हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देकर भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक बाजार में अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

पूर्व सांसद दुग्गल ने कहा कि मोदी सरकार ने दीवाली से पहले जीएसटी रिफाम्र्स कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से मोदी सरकार ने कांग्रेस के शोषण स्ट्रक्चर को समाप्त किया है। आज पीएम मोदी के  नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया की इकोनोमी का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जीवन का एक-एक पल जनता के कल्याण को समर्पित है। जीएसटी ने लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। अब नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापारी, उधोगपति और आम आदमी आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होगा। यह मोदी सरकार का देश के लोगों को दीवाली का बड़ा तोहफा है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व मे तजी से आगे बढ़ेगी। सामान्यजनों की खरीद पॉवर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का जीएसटी का सरलीकरण करना क्रांतिकारी निर्णय है जो देश की आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करेगा।

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह स्वेदशी वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का संकल्प लिया है, उसे सही मायनों में साकार किया जा सके और यह तभी संभव होगा, जब भारत के सभी लोग इसमें बढ़चढक़र अपनी भागेदारी निभाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र फागना, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वैशाली तोमर, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अनेकों भाजपा वक्तागण मौजूद थे। वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधनों में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह भारत के समग्र विकास की दिशा में चल रहा एक सशक्त जन-आंदोलन है। अंत में वक्ताओं ने युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.