हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया मेला भ्रमण

चेयरपर्सन ने दीपावली मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

फरीदाबाद। अरावली की सुंदर वादियों में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेले में रविवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया विशेष रूप से पहुंचीं। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला व पुरुष हस्तशिल्पियों व उद्यमियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, गृह सज्जा सामग्री, परिधान एवं खाद्य उत्पादों की सराहना की। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसे मेले न केवल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी महिला उद्यमिता को एक समान मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने मेले में महिलाओं से संवाद करते हुए उनके अनुभव जाने और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है और ऐसे आयोजन उस दिशा में प्रभावी कदम हैं। उन्होंने मेले की व्यवस्था और महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की तथा कहा कि यह मेला महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी भावना का सजीव उदाहरण है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.