गुरुद्वारा श्री हरकिशन पातशाही साहिब और डीएसजीएमसी ने डीसी विक्रम को गुरु सेवा के लिए किया सम्मानित

फरीदाबाद। गुरुद्वारा श्री हरकिशन पातशाही साहिब तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की ओर से फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह को समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और गुरु घर के प्रति निष्ठा पूर्ण सेवा भाव के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पत्र कमेटी के प्रतिनिधि रविंदर राणा द्वारा उपायुक्त को भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त को गुरु सेवा में दिए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रविंदर राणा ने बताया कि गत 24 अक्टूबर को चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा के फरीदाबाद आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाई थी। इसी सेवा भाव को देखते हुए कमेटी ने उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, नगराधीश अंकित कुमार और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल को भी सम्मानित किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.