सतयुग दर्शन संगीत कला गुरुग्राम – केंद्र द्वारा नि:शुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
समूह गान में प्रादेशिक स्तर के लिए लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल ने अपना स्थान पक्का किया–
समूह नृत्य में प्रादेशिक स्तर के लिए लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल ने अपना स्थान पक्का किया–
दिनांक 12 अगस्त 2024 सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा नि:शुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें मोहित मदनलाल ग्रोवर मुख्य अतिथि एवं मुकेश गंभीर, एस के अरोड़ा, कमलेश शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेl इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम शहर के लगभग 20 विद्यालयो के 300 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर रखी गई थी।
प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 शहरों में आयोजित की जा रही है। जिसमें फरीदाबाद, दिल्ली , पानीपत ,कुरुक्षेत्र ,अंबाला , रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, बरेली एवं मुरादाबाद शहर हिस्सा लेंगे। प्रत्येक शहर से जो स्कूल प्रथम स्थान हासिल करेंगे। उनके मध्य 16 अगस्त 2024 को सतयुग दर्शन सभागार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपए, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसी संदर्भ में आज प्रतियोगिता का प्रथम राउंड गुरुग्राम शहर के आर्य समाज ऑडिटोरियम में रखा गया ।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल एवं कोलोनेल सेंट्रल अकैडमी(सीसीईए) स्कूल ने और एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीँ गायन में लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल एवं कोलोनेल सेंट्रल अकैडमी(सीसीईए) स्कूल ने द्वितीय स्थान और एमपीएस वर्ल्ड स्कूल एवं देव समाज विद्या निकेतन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान, एस एन सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ने द्वितीय स्थान और लार्ड जीसस पब्लिक स्कूल एवं लायंस पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य में आकाश पब्लिक स्कूल, गायन में एस एन सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रंगोली में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी स्कूलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्राचार्य दीपेंद्र कान्त, सुमित जी (नृत्य), लीना मलिक(नृत्य) एवं आकांक्षा भाटिया (गायन) ने कार्यभार संभाला।
सभी वालंटियर व सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया गया। अंत में केंद्र व्यवस्थापक दीपा बावेजा ने सभी स्कूलों से आए हुए अध्यापकों बच्चों और माननीय अतिथियों को इस समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया और यह बताया कि विद्यार्थियों के हित हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
मीरा खुराना ने मंच का संचालन किया। इसके अलावा सभी सदस्य सुनीता विरमानी, ललित दुआ, अमन नारंग, कमल अरोड़ा, रिचा नारंग, रेणु अरोड़ा , प्रेम मलिक, पूनम नारंग, अंजली दुआ, दीपा दुआ व साँची कार्यभार संभालते हुए उपस्थित रहे।
