टेलीग्राम टास्क के माध्यम से लाखों की ठगी, चार आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। टेलिग्राम टास्क के माध्यम से पौने छह लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना सैंट्रल पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-29, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर बच्चों के फैशन शो का एड देखा और उसने दिये गये नम्बर पर चैट करना शुरू की, जिन्होंने उससे बच्चे का बॉयोडाटा मांगा और उसने डाटा ठगों के पास भेज दिया, जिसके बाद उन्होंने बोला के उसका बेटा फैशन शो में भाग ले सकता है। जिसके बाद उन्होंने उससे टेलिग्राम एप डाउनलोड करने को कहा और उसे लाईक व शेयर के कुछ टास्क कर अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसने लालच में आकर टास्क के लिए कुल 5 लाख 75 हजार रुपए भेजे। लेकिन उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार मीणा (30), हरदेव मीणा (40) निवासी गांव दौलतपुर गुसार जिला जयपुर राजस्थान, आदित्य शर्मा (21) व अभिषेक शर्मा (26) निवासी पुरम कॉलोनी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि राकेश मीणा खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के एक लाख 56 हजार रुपए आये थे और हरदेव ने इसका खाता लेकर आगे दिया था। जिसके बाद इन्होंने ठगी के पैसो को निकलवाकर आदित्य शर्मा व अभिषेक शर्मा को दे दिये और इन्होंने इन पैसों को यूएसडीटी के माध्यम से आगे ठगों के पास भेज दिया था। आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी राकेश को जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.