चाकू मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह पुलिस चौकी सेक्टर 19 में सूचना प्राप्त हुई थी कि बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मौका पर पुलिस टीम पहुंची, मृतक की पहचान करी मुल्लावास कोसीकलां उत्तर प्रदेश वासी मारूफ उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई। मामले के संबंध में मृतक के भाई समीर ने अपनी शिकायत में बताया कि मारूफ 23 अक्टूबर को दिन के समय घर से निकला था, उसके भाई की किसी ने तेजधार हथियार से चोट मार कर हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में हत्या से संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया।  मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच का जिम्मा अपराध शाखा सेंट्रल को सौंपा गया।

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें नितिन नेगी निवासी गोर सीउर उत्तराखंड हाल भुपानी, वंश उर्फ वंशु निवासी मेंन मार्केट ओल्ड फरीदाबाद, करण सरकार निवासी मोहन नगर पलवल हाल भूड कॉलोनी फरीदाबाद तथा मनीष निवासी मोदीनगर रेलवे स्टेशन गाजियाबाद हाल बस्ती ओल्ड फरीदाबाद का नाम शामिल है।  पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी नितिन नेगी की एक महिला के साथ दोस्ती थी, उस महिला को मृतक मारूफ भी जानता था। घटना से चार-पांच दिन पहले मारूफ ने महिला से नितिन नेगी के बारे में कुछ गलत कहा था, जिस बारे महिला ने नितिन को बता दिया था। इसी बात की रंजीश रखते हुये नितिन ने 23/24 अक्टूबर की रात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास मारूफ पर चाकू से हमला कर दिया।  पूछताछ में यह भी पता चला है कि सासाराम ओयो होटल में काम करने वाले रोहित ने मारूफ के आने की सूचना रोहित नेगी को दी थी।  मुख्य आरोपी नितिन नेगी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह मार्च 2025 में जेल से बाहर आया है।  आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.