फैक्ट्री में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची

फरीदाबाद। सेक्टर-59 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गर्ग पॉलीमर फैक्ट्री में आज(6 अक्टूबर) सुबह भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब कंपनी के अंदर अचानक आग भडक़ उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी फैल गई। बात दे कि आग कंपनी के तीसरी मंजिल पर बने गोदाम के अंदर रख प्लास्टिक के समान के पास बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसकी वजह से वहां पर आग लग गई। कंपनी के काम करने वाले वर्कर पहले और दूसरी मंजिल पर करते थे। आग लगने की जैसे ही सूचना वर्करों को मिली तुरंत सभी बाहर निकल आए और कुछ लोग आग बुझाने में भी जुट गए। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अब तक आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने के काम में जुटी हैं। हालांकि आग लगने के करीब दो घंटे बाद भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गर्ग पॉलीमर कंपनी में प्लास्टिक से संबंधित सामान बनाया जाता है। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं, फायर फाइटर रामधन ने बताया कि सुबह से अब तक कई दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग इतनी भयंकर है कि पानी डालने के बावजूद वह दोबारा भडक़ उठती है। प्लास्टिक का अधिक मात्रा में होना आग फैलने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.