जिला परिषद फरीदाबाद चेयरमैन विजय सिंह बने हरियाणा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष 

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के गांव खंदावली गधौली निवासी एवं जिला परिषद फरीदाबाद के चेयरमैन विजय सिंह को हरियाणा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

चेयरमैन विजय सिंह की इस नियुक्ति पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सभी ने आशा व्यक्त की है कि विजय सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विकास हेतु निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी चेयरमैन विजय सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.