फरीदाबाद व बल्लभगढ़ एसडीएम ने संयुक्त रूप से किया लाडो लक्ष्मी योजना शिविरों का निरीक्षण

फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण कार्य की समीक्षा हेतु आज एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद और एसडीएम अमित कुमार ने आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना पंजीकरण के लिए लगाए गए विभिन्न पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन, तथा लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद ने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ₹1 लाख तक मासिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण करवा सकती हैं, जिन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी चरणों में फेज़ वाइज प्रक्रिया के तहत ₹1.80 लाख तक आय वाले परिवारों को भी योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी पात्र परिवार को योजना का लाभ पाने से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले अभिभावकों को योजना की शर्तों, लाभों और प्रक्रिया की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रह जाए।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.