नवरात्रों में मां से दिल से मांगी हर मुराद होती है पूरी : प्रवीण बत्रा

विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल पहुंची मेयर, नवरात्रि संस्कार महोत्सव को जमकर सराहा

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित नवरात्रि संस्कार महोत्सव में पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने शिरकत की। स्कूल परिसर में नवरात्रि के अवसर पर भव्य रूप से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की उन्होंने भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर मेयर ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस  स्कूल परिसर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना में शामिल होने वाले प्रत्येक बच्चे की मुराद पूरी हो तथा माता रानी सभी बच्चों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। उनकी इस भावपूर्ण कामना ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेयर ने स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों से जोडऩा बेहद सराहनीय पहल है।

नवरात्रि संस्कार महोत्सव के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों से परिचित कराने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल छौक्कर, आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा,जगन डागर, दया चंद यादव, वासुदेव अरोड़ा, इनेलो के प्रधान प्रदीप चौधरी,उद्योग पति योगराज जी, सौराज भाटी ,सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की भव्यता और स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कारों को प्राथमिकता देने की पहल की प्रशंसा की।जिला अध्यक्ष सोहन पाल ने कहा कि स्कूल में प्रतिदिन इस प्रकार पूजा-अर्चना का आयोजन होना एक अनूठी पहल है। आज के समय में जब बच्चों की दिनचर्या का बड़ा हिस्सा स्कूल में व्यतीत होता है, तब उन्हें भारतीय संस्कृति, पूजा-पद्धति और नैतिक मूल्यों से जोडऩा महत्वपूर्ण है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

इससे बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है और वे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। हेमंत शर्मा ने कहा कि स्कूल की टैगलाइन संस्कार ही शिक्षा है इस आयोजन के माध्यम से सार्थक होती दिखाई देती है। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारी, जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्ट सुनीता यादव , प्रिंसिपल श्वेता ,सीनियर समन्वयक हीना, नेहा शर्मा तथा रमा काजल सहित समस्त स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की गई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के बेहतर निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। नवरात्रि संस्कार महोत्सव के माध्यम से विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और संस्कारमय शिक्षा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों और शहर के गणमान्य लोगों ने प्रशंसा की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.